।। प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 13 अगस्त 2024 ।।

// हर घर तिरंगा अभियान“ एवं “आजादी के रंग, खाकी के संग“ अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 13.08.2024 को सीधी पुलिस द्वारा शहर में निकाली गई तिरंगा यात्रा //

इस वर्ष 15 अगस्त 2024 को हम अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे है। आजादी के इस महापर्व पर देश की आन-बान-शान के प्रतीक राष्ट्रध्वज तिरंगा के सम्मान में देशभर में हर घर तिरंगा अभियान एवं आजादी के रंग खाकी के संग अभियान मनाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य देशवासियों को देशभक्ति की भावना से जोडना और उन्हें देश की आजादी के महत्व के बारे में जागरूक करना है। अभियान की मूल भावना है कि लोग अपने राष्ट्रध्वज तिरंगे के प्रति गर्व महसूस करें और अपने घरों पर तिरंगा फहराएं। इस संबंध में माननीय मुख्यमंत्री महोदय मध्यप्रदेश शासन द्वारा भी समुचे मध्यप्रदेश में अभियान को हर्ष उल्लास से मानने संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए हैं जिसके तारतम्य में श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार तथा पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन, रीवा व उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा क्षेत्र, रीवा के निर्देशानुसार रीवा जोन अंतर्गत जिलों में भी दिनांक 09 से 15 अगस्त तक “आजादी के रंग खाकी के संग” अभियान आयोजित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 13.08.2024 को पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविन्द्र वर्मा के नेतृत्व में एवं अति. पुलिस अधीक्षक सीधी श्री अरविन्द श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सीधी शहर मे तिरंगा मार्च का किया गया आयोजन।

उक्त तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पुलिस परेड़ ग्राउण्ड सीधी से पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविन्द्र वर्मा के नेतृत्व एवं उपस्थिती में किया गया। उक्त यात्रा पुलिस परेड़ ग्राउण्ड से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्ग पुलिस अधीक्षक कार्यालय, संम्राट चौक, अस्पताल तिराहा, पूजा पार्क, गाधी चौक से होते हुए पुनः पुलिस परेड़ ग्राउण्ड पहुंचकर समापन किया गया, उक्त तिरंगा यात्रा में पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविन्द्र वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी श्री अरविन्द श्रीवास्तव, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती गायत्री तिवारी, रक्षित निरीक्षक रक्षित केन्द्र श्री विरेन्द्र कुमरे, थाना प्रभारी कोतवाली निरी. अभिषेक उपाध्याय, रेडियों प्रभारी श्री देवेन्द्र करवेती, थाना प्रभारी जमोड़ी उनि विशाल शर्मा, थाना प्रभारी यातायात उनि डी.डी. सिंह, प्लाटून कमांडर मयंक तिवारी सहित पुलिस लाईन सीधी का बल, एन.सी.सी. के छात्र, स्कूल के बच्चे एवं अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित हुये जिन्होने अपने-अपने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का जज्बा दिखाया।

keyboard_arrow_up
Skip to content