— प्रेस विज्ञप्ति —
‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान लगातार जारी: सीधी पुलिस ने विद्यालयों, महाविद्यालयों, बैंक, ग्राम पंचायतों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों में चलाया व्यापक साइबर जागरूकता अभियान।
छात्रों, व्यापारियों, ग्रामीणों एवं बैंक उपभोक्ताओं को ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताए, साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल की दी जानकारी
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में संचालित राज्यव्यापी ‘सेफ क्लिक 2.0‘ अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 02 जुलाई 2026 को जिला सीधी में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक सीधी श्री संतोष कोरी (IPS) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी तथा समस्त अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों (SDOP) के पर्यवेक्षण में पुलिस टीमों ने विद्यालयों, महाविद्यालयों, ग्रामों, बैंक शाखाओं एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों में पहुंचकर आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
इसी क्रम में:-

थाना कोतवाली सीधी पुलिस द्वारा स्थानीय अरविंदो स्कूल, सीधी में विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं विद्यालय स्टाफ को ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा तथा संदिग्ध लिंक एवं फर्जी एप्लीकेशन से बचाव के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यमों का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।
चौकी सिहावल थाना अमिलिया पुलिस द्वारा शासकीय महाविद्यालय बमुरी, सिहावल में विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय स्टाफ को साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन ठगी, ओटीपी फ्रॉड, अनधिकृत वेबसाइटों, संदिग्ध लिंक एवं एपीके फाइलों से होने वाले खतरों के बारे में जानकारी देते हुए सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने की अपील की गई।
थाना मड़वास पुलिस द्वारा ग्राम सेंदुरा में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गांव के गणमान्य नागरिक, आमजन एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे। पुलिस टीम द्वारा उपस्थित लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी एवं यूपीआई फ्रॉड, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 के संबंध में जानकारी देते हुए साइबर अपराधों से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियां अपनाने की समझाइश दी गई।
चौकी पोंडी थाना कुसमी पुलिस द्वारा भी सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत ग्राम सेंदुरा में व्यापक साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम के गणमान्य नागरिक, आमजन एवं बच्चे उपस्थित रहे। पुलिस टीम ने साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जा रहे विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए लोगों को किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करने तथा किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया।
थाना बहरी पुलिस द्वारा ग्राम गोधनी में ग्रामीण नागरिकों के बीच साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर डिजिटल लेन-देन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों तथा साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जा रहे नए तरीकों के संबंध में जानकारी दी गई।
थाना भुईमाड़ पुलिस द्वारा क्षेत्र के साहू ट्रेडर्स में व्यापारियों एवं ग्रामीणों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना प्रभारी द्वारा क्यूआर कोड फ्रॉड, यूपीआई धोखाधड़ी, केवाईसी फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी साझा करने के खतरे एवं फर्जी निवेश योजनाओं से बचाव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान साइबर सुरक्षा संबंधी पम्पलेट वितरित किए गए तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी देकर किसी भी साइबर घटना की तत्काल शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई।
महिला थाना सीधी पुलिस द्वारा ग्राम बमुरी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण महिलाओं एवं अन्य नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव, डिजिटल सुरक्षा तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 के महत्व की जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों को किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया।
थाना अमिलिया पुलिस द्वारा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, अमिलिया शाखा में बैंक उपभोक्ताओं एवं कर्मचारियों के साथ साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बैंकिंग फ्रॉड, फर्जी कॉल, ओटीपी साझा करने, यूपीआई सुरक्षा एवं संदिग्ध लेन-देन से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
थाना रामपुर नैकिन की चौकी पिपरांव पुलिस द्वारा सेफ क्लिक 2.0 अभियान के अंतर्गत ग्राम खरहना में साइबर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम के गणमान्य नागरिकों, महिलाओं, युवाओं एवं आमजन को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी एवं यूपीआई फ्रॉड, क्यूआर कोड स्कैम, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही नागरिकों से किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने, बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करने तथा साइबर अपराध होने पर तत्काल 1930 अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई।
इसी प्रकार चौकी खड्डी थाना रामपुर नैकिन पुलिस द्वारा ग्राम मौरा में ग्रामीण नागरिकों को साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया तथा उन्हें सोशल मीडिया, ऑनलाइन बैंकिंग एवं डिजिटल भुगतान के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतने के लिए जागरूक किया गया।
जिला पुलिस द्वारा सभी कार्यक्रमों में नागरिकों को बताया गया कि किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी, यूपीआई पिन एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें तथा किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे स्वयं जागरूक बनें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करें।
सीधी पुलिस का संदेश:
“साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय जागरूकता और सतर्कता है। प्रत्येक नागरिक सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाए, किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ऑनलाइन लेन-देन से पहले सावधानी बरते तथा साइबर अपराध होने पर बिना विलंब 1930 पर शिकायत दर्ज कराए। जागरूक नागरिक ही सुरक्षित समाज की सबसे बड़ी ताकत हैं।”





