।। प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 14 अगस्त 2024 ।। ।। नशा विरोधी अभियान के तहत मझौली पुलिस ने जप्त की 8500 रूपये कीमती 50 नग आनरेक्स कफ सिरप, साथ ही परिवहन में प्रयुक्त कार जप्त कर 4 आरोपियों को किये गिरफ्तार।। सीधी। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कुसमी सुश्री रोशनी सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी मझौली उनि दीपक बघेल के नेतृत्व में मझौली पुलिस ने 8500 रू. कीमती 50 नग कफ सिरप के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय किया गया पेश मामला विवरणः- दिनांक 13.08.2024 को थाना प्रभारी मझौली को मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि मझौली कॉलेज के पास एक सफेद रंग की कार मे कुछ व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली कफ सीरफ (कोरेक्स) विक्री हेतु रखे है। थाना प्रभारी मझौली द्वारा उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर उनके निर्देशन में स्वयं के नेतृत्व में एक टीम गठित कर मुखविर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही हेतु रवाना होकर मझौली कालेज के पास जाकर रेड कार्यवाही किया जो मझौली कलेज के पास मेन रोड़ पर एक सफेद रंग की कार क्रमांक सीजी 16 सीक्यू 4407 खड़ी मिली। जिसकी घेरा बंदी कर कार को अंदर बैठे व्यक्तियो से खुलवाया गया जो कार के अंदर चार व्यक्ति बैठे थे। जिनसे पृथक-पृथक नाम पता पूछा गया जो अपना नाम (01) अनिल यादव पिता देवकीनंदन यादव उम्र 25 वर्ष निवासी मनेन्द्रगढ़ वार्ड क्र 15 थाना मनेन्द्र गढ़ जिला कोरिया (छ.ग.), (02) नवीन कश्यप पिता विनोद कश्यप उम्र 18 वर्ष निवासी वार्ड क्र 09 बस स्टेण्ड के पीछे मनेन्द्रगढ़, (03) सलमान अली पिता अनवर अली उम्र 31 वर्ष वार्ड क्र 08 सरोवर मार्ग बंगाली वस्ती मनेन्द्रगढ़, (04) सूरज सिंह पिता संतोष सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड क्र 19 एफसीआई गोदाम के पीछे मनेन्द्रगढ़ थाना मनेन्द्र गढ़ जिला कोरिया (छ.ग.) का होना बताये। उक्त संदेहियो के वाहन की तलासी ली गई तो कार की पीछे की डिग्गी में एक सफेद रंग की प्लास्टिक की बोरी में अवैध ऑनरेक्स कफ सिरप 50 नग जिसकी कीमत 8500 रुपये की मिली, जो उक्त संदेहियों / आरोपियो से अवैध नशीली कफ सिरफ बिक्री करने के संबंध मे वैध दस्तावेज की माग की गई जो नही होना बताये। आरोपियों से उक्त अबैध नशीली आनरेक्स कफ शीरप 50 नग कीमती 8500 रूपये की जप्ती की जाकर आरोपियो का उक्त कृत्य धारा 5/13 म.प्र. ड्रग्स कंट्रोल अधि. एवं 8/21, 22 एनडीपीएस एक्ट के तहत दण्डनिय पाये जाने पर अपराध कायम कर आरोपीगणों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी मझौली उनि दीपक बघेल, सउनि कमलेश त्रिपाठी, सउनि अमोल सिंह, प्र.आर. धीरेन्द्र बागरी, प्र.आर. विजय सिहं, आर. दीपनारायण सिहं की अहम योगदान था।
।। लगातार अपराध में संलिप्त आरोपियों की जमानत निरस्तीकरण अभियान के तहत सीधी पुलिस ने दो आरोपियों की जमानत करवाई निरस्त।।
नाबालिग के साथ लैगिंक हमला करने वाले आरोपियों को माननीय न्यायालय ने आजीवन कारावास एवं 50 हजार के दंड से किया दंडित ,चिन्हित सनसनी खेज मामले में थाना कमर्जी पुलिस तथा अभियोजन अधिकारियों के अथक प्रयास एवं मेहनत के चलते 1 वर्ष के अंदर कराई गई सजायाबी।
*नाबालिग के साथ लैगिंक हमला करने वाले आरोपियों को माननीय न्यायालय ने आजीवन कारावास एवं 50 हजार के दंड से किया दंडित ।*
*।। लगातार अपराध में संलिप्त आरोपियों की जमानत निरस्तीकरण अभियान के तहत सीधी पुलिस ने दो आरोपियों की जमानत करवाई निरस्त।।*
*।। नशा विरोधी अभियान के तहत मझौली पुलिस ने जप्त की 8500 रूपये कीमती 50 नग आनरेक्स कफ सिरप, साथ ही परिवहन में प्रयुक्त कार जप्त कर 4 आरोपियों को किये गिरफ्तार।।*
हर घर तिरंगा अभियान“ एवं “आजादी के रंग, खाकी के संग“ अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 13.08.2024 को सीधी पुलिस द्वारा शहर में निकाली गई तिरंगा यात्रा
*।। नशा विरोधी अभियान के तहत चुरहट पुलिस ने 2 लाख 15 हजार रूपये कीमती मशरुका विनरेक्स कफ सिरप, दो नग मोटर सायकल, एवं 3 नग मोबाईल को जप्त कर 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार।।*
*राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस को पुरे हर्षोल्लास के साथ मनाने तथा अपने घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों, पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिये प्रेरित करने के उद्देश्य से सीधी पुलिस द्वारा निकाली गयी ‘‘तिरंगा बाईक रैली’’*
सामुदायिक पुलसिंग के तहत सीधी पुलिस का विशेष अभियान “आपका थाना आपके गांव“ का जिले भर में किया गया आयोजन, अभियान में उपस्थित जनता की समस्याये सुन वही पर किया गया निराकरण