पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता पटले एवं डीएसपी जिला मुख्यालय एन एस कुमरे के मार्गदर्शन में जमोड़ी थाना प्रभारी शेषमणि मिश्रा के नेतृत्व में जमोड़ी पुलिस के द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
आज दिनांक 12.08.2022 को जमोड़ी पुलिस द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गयी। जो थाना जमोड़ी से प्रांरभ होकर जमोड़ी तोरणद्वार , नया बस स्टैंड तिराहा , भवानी मंदिर , मॉरिशन स्कूल , होते हुए नाग मंदिर से वापस नया बस स्टैंड थाना जमोड़ी में समाप्त हुई। उक्त कार्यक्रम में थाना जमोड़ी क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों , सीधी के पत्रकार बंधुओं एवम पनवार हायर सेकंडरी स्कूल के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया एवम बड़े ही उत्साह के साथ हॉथों में हमारे आन बान शान का प्रतीक तिरंगा को लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम, के उद्घोष को यात्रा के पूरे मार्ग में गुंजायमान किया गया साथ ही विद्यालय के बच्चों ने भी पूरे जोश के साथ विजई विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा का नारा लगाया।
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार आजादी से अमृत महोत्सव अंतर्गत स्वतंत्रता सप्ताह 11 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान देश प्रदेश सहित जिले में भी चलाया जा रहा है। यह अभियान राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करेंगा। इस अभियान से हर दल, सामाजिक संगठन तथा समाज के हर वर्ग को जोड़ कर अभियान के दौरान जिले के हर घर में राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक तिरंगा फहराने हेतु प्रेरित किया जायेगा। इसी कड़ी में पुलिस द्वारा हर घर तिरंगा अभियान की जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। उक्त कार्यक्रम में नन्हे नन्हे बच्चे, मातृ शक्तियॉ, युवा एवं बड़े बुजुर्ग शामिल रहे। थाना प्रभारी जमोड़ी शेषमणि मिश्रा ने तिरंगा यात्रा के दौरान जगह जगह संदेश दिया कि आइए हमारे साथ आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव में सम्मिलित होकर देश की एकता एवम अखंडता की मिसाल पेश करें। इस उत्सव में प्रत्येक व्यक्ति अपनी भागीदारी निभाते हुए 13 अगस्त से 15 अगस्त तक नियमानुसार हर घर तिरंगा फहराये।
इनका रहा विशेष योगदान –
हर घर तिरंगा अभियान के तहत जन जागरूकता रैली में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यलय एन एस कुमरे , थाना प्रभारी कोतवाली अशोक गौतम, थाना प्रभारी जमोड़ी शेषमणि मिश्रा, थाना जमोड़ी एवम कोतवाली का पुलिस स्टाफ, सहित दर्जनो सामाजिक संगठनो एवं सैकड़ो देश प्रेमियों के द्वारा भारत माता की जय, बंदे मातरम के नारो के साथ शहर को गुंजायमान किया गया, साथ ही कार्यक्रम को सफलता प्रदान करने में विशेष योगदान दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में तिरंगा यात्रा सफल बनाने में शामिल हुए शहर के समस्त गणमान्य नागरिक , एवम स्कूली बच्चों का थाना प्रभारी जमोड़ी उप निरीक्षक शेषमणि मिश्रा ने आभार व्यक्त किया। तिरंगा यात्रा के अगले क्रम में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चुरहट निरीक्षक सतीश मिश्रा के नेतृत्व में चुरहट पुलिस द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमे पुलिस स्टाफ के साथ साथ जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों ने शामिल होकर चुरहट कस्बे में तिरंगा यात्रा निकलते हुए हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु नारे लगाए एवम थाना प्रभारी ने सभी से अपील किया कि हर घर तिरंगा लगाकर भारतीय एकता एवम अखंडता प्रदर्शित करें।
इसी क्रम में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी पोडी उप निरीक्षक इंद्राज सिंह ने पुलिस चौकी अन्तर्गत पोडी मे पुलिस चौकी पोडी से फेरेस्ट रेंज से पोडी बाजार होते हुये पोडी चौकी तक 50 मीटर लंबे तिरंगे के साथ हर घर तिरंगा अभियान की जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया जिसमें कुसमी जनपद अध्यक्ष श्रीमती श्यामवती सिंह जनपद सदस्य श्रीमती रुचि सिंह प्रिंसिपल श्री मनोज मिश्रा चौकी प्रभारी पोडी इंद्राज सिंह एवं स्टाफ तथा राजस्व के अधिकारी कर्मचारी एवं स्कूली छात्र छात्राओं के साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिको के विशाल जनसमूह जिनकी संख्या 400 के करीब थी शामिल रहे। सीधी पुलिस ने संदेश दिया कि हम आजादी के 75 वर्ष का उत्सव मना रहे हैं, इस उत्सव में प्रत्येक व्यक्ति अपनी भागीदारी निभाये हर घर तिरंगा फहराये।












