प्रेस विज्ञप्ति 

जनसुनवाई में उमड़ी जनता – 100 से अधिक शिकायतों पर पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविन्द्र वर्मा ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश।

जिले में आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु हर मंगलवार को आयोजित की जाने वाली जनसुनवाई की श्रृंखला के अंतर्गत दिनांक 27 मई 2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार, सीधी में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द श्रीवास्तव,उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय- श्रीमती गायत्री तिवारी, थाना प्रभारी कोतवाली- निरी. कन्हैया सिंह बघेल, थाना प्रभारी महिला थाना- निरी. रीता त्रिपाठी, थाना प्रभारी जमोड़ी उनि दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, सभागार में भौतिक रूप से एवं अन्य राजपत्रित अधिकारी व थाना/चौकी प्रभारीगण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।

🔹 100 से अधिक शिकायती पहुंचे – विवाद, धोखाधड़ी और जमीनी मामलों की भरमार:-
इस जनसुनवाई में शहरी एवं ग्रामीण अंचलों से 100 से अधिक शिकायतकर्ता अपनी समस्याओं के समाधान हेतु पहुंचे।
प्रमुख शिकायतें – 

▪️ पारिवारिक विवाद
▪️ लड़ाई-झगड़ा व मारपीट
▪️ धोखाधड़ी के मामले
▪️ भूमि/जमीनी विवाद
आदि विषयों से संबंधित थीं।

🔹 थाना प्रभारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जोड़ा गया – पारदर्शिता के साथ दिया गया समाधान:-
पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई को पारदर्शी और प्रभावी बनाने हेतु सभी शिकायतकर्ताओं को संबंधित थाना प्रभारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधे जोड़ा, ताकि वे अपनी बात स्वयं रख सकें।
प्रत्येक मामले को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने तथा समय-सीमा में शिकायतों के निराकरण के निर्देश दिए गए।

🔹 पुलिस और जनता के बीच विश्वास की मजबूत कड़ी
जनसुनवाई के इस स्वरूप ने पुलिस और आमजन के बीच की दूरी को कम करते हुए विश्वास एवं पारदर्शिता को बढ़ावा दिया है।

“जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देना और त्वरित समाधान करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक मंगलवार को यह जनसुनवाई इसी उद्देश्य को साकार करने का माध्यम है।
                                                                                                                              ………डॉ रविंद्र वर्मा (पुलिस अधीक्षक सीधी)

keyboard_arrow_up
Skip to content