
पुलिस अधीक्षक सीधी श्री संतोष कोरी के नेतृत्व में मंगलवार, दिनांक 19 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका त्वरित, पारदर्शी एवं निष्पक्ष निराकरण सुनिश्चित करना रहा।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर कई मामलों में तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित कराई गई।
कार्यक्रम में भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, महिला उत्पीड़न, साइबर धोखाधड़ी एवं अन्य आपराधिक प्रकरणों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। विशेष रूप से महिला संबंधी शिकायतों में संवेदनशील एवं शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। संबंधित थाना प्रभारियों को निष्पक्ष जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अमन मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक अजाक, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अभिषेक उपाध्याय, थाना प्रभारी जमोड़ी उनि. दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, महिला थाना से उनि. राजमणि वर्मा एवं थाना अजाक से म.प्र.आर. लीलावती सिंह उपस्थित रहे। अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े रहे।
पुलिस अधीक्षक सीधी श्री संतोष कोरी ने कहा कि “साप्ताहिक जनसुनवाई” आम नागरिकों एवं पुलिस के बीच संवाद को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है। सीधी पुलिस आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान, पारदर्शी कार्यप्रणाली एवं संवेदनशील पुलिसिंग के लिए सतत प्रतिबद्ध है।





