📢 कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला सीधी (म.प्र.)

🗓️ प्रेस विज्ञप्ति दिनांक: 08 जुलाई 2026

🚨 ‘सेफ क्लिक 2.0’ का सफल समापन: 165 जागरूकता कार्यक्रमों से 25 हजार से अधिक नागरिक हुए साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकपुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशव्यापी ‘सेफ क्लिक 2.0’ साइबर जागरूकता अभियान का जिला सीधी में आज 08 जुलाई 2026 को भव्य समापन हुआ।

 

24 जून से 08 जुलाई 2026 तक चले इस विशेष अभियान में जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में आमजन को साइबर अपराधों से बचाव हेतु व्यापक जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं।यह अभियान पुलिस अधीक्षक सीधी श्री संतोष कोरी, IPS के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी के मार्गदर्शन तथा समस्त एसडीओपी के पर्यवेक्षण में संचालित किया गया।

⭐ अभियान की मुख्य उपलब्धियां:
अभियान अवधि में जिलेभर में 165 कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनके माध्यम से 25 हजार से अधिक नागरिकों, विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों एवं कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।इस दौरान जनचौपाल, नुक्कड़ नाटक, साइबर मैराथन, साइकिल रैली, जागरूकता रैली, चित्रकला व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, शपथ ग्रहण, सोशल मीडिया अभियान के साथ ही स्कूल, कॉलेज, बाजार एवं औद्योगिक संस्थानों में विशेष कार्यक्रम किए गए।नागरिकों को डिजिटल अरेस्ट, फर्जी पुलिस/सीबीआई कॉल, ओटीपी-के वाईसी फ्रॉड, यूपीआई धोखाधड़ी, क्यूआर कोड स्कैम, निवेश फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग, ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड सहित अन्य साइबर अपराधों से बचाव के व्यावहारिक उपाय बताए गए। साथ ही राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल cybercrime.gov.in एवं हेल्पलाइन 1930 की जानकारी भी दी गई।

⭐ समापन दिवस के प्रमुख कार्यक्रम:
🔹 चौकी पिपरांव – अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट बघवार में जागरूकता कार्यक्रम व साइकिल रैली
🔹 थाना अमिलिया – कोदौरा बाजार में जागरूकता व कोदौरा से अमिलिया तक पैदल मार्च
🔹 थाना कुसमी – एकलव्य विद्यालय टमसार में चित्रकला प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक व पुरस्कार वितरण
🔹 थाना मझौली – शा.उ.मा.वि. पांड में जागरूकता कार्यक्रम व रैली
🔹 थाना जमोड़ी – हड़बड़ो हायर सेकेंडरी स्कूल में साइबर सुरक्षा रैली
🔹 महिला थाना सीधी – पुराना बस स्टैंड पर महिलाओं को साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी
🔹 थाना भुईमाड़ – सूर्योदय पब्लिक स्कूल गैवटा में साइबर रन, शपथ, प्रश्नोत्तरी एवं CyberDost की जानकारी

⭐ पुलिस अधीक्षक का संदेश:
समापन अवसर पर एसपी श्री संतोष कोरी ने कहा कि “साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम जागरूकता है। प्रत्येक नागरिक सतर्क रहकर एवं समय पर सूचना देकर स्वयं के साथ-साथ समाज को भी सुरक्षित रख सकता है।”उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि किसी भी ऑनलाइन ठगी, संदिग्ध कॉल या फर्जी लिंक की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

सीधी पुलिस का संदेश: “सोच-समझकर करें हर क्लिक, तभी रहेगा आपका डिजिटल जीवन सुरक्षित।”

“Safe Click 2.0 — जागरूक नागरिक, सुरक्षित समाज।”— जिला पुलिस सीधी (म.प्र.) 🚔🇮🇳

keyboard_arrow_up
Skip to content